नंदप्रयाग, 6 फरवरी। लगभग 18 सालों के बाद नंदप्रयाग में माता चंडिका की 7 गांव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा माता की यात्रा श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम भी जायेगी। आयोजन समिति की बैठक में अध्यक्ष श्री जयकृत मनराल ने इस कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा की थी ।
तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह बांस कटाई के कार्यक्रम के साथ ही इस यात्रा की अनौपचारिक शुरूआत हो चुकी है।ये भी पढ़ें
माता चंडिका की य़ात्रा का कार्यक्रम
सोमवार सुबह करीब 10 बजे नंदप्रयाग के चंडिका मंदिर में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया गया जिसमें सभी सातों गावों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसके बाद अग्रजों के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों के साथ ये दल पास के गांव रामबोरी के लिए रवाना हुआ जहां पारंपरिक और दैवीय तरीके से 4 बांसों की पहचान कर उन्हें काटा गया।
इन चारों बासों को 7 गांवों के युवा साथियों ने शाम करीब 4 बजे तक चंडिका मंदिर पहुंचाया। इसी कार्यक्रम के बीच कुछ युवाओं को इसी तरह के कवरे
फिलहाल ये कार्यक्रम नंदप्रयाग के युवा साथी विश्वरूप रौतेला (गोलू) के प्रयासों के तस्वीरों के रूप में आपके सामने है।
उम्मीद है कि कुछ और युवा साथी अपने योगदान से हमारी इस कोशिश को सफल बनाएंगे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें